The captain cool of indian cricket

                                                        महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni                                                    
भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय है ये बात सभी जानते है। और पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित दुनियाभर से सबसे ज्यादा प्यार मिला वो है महेंद्र सिंह धोनी। आज महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni को अच्छे किक्रेटर के रूप में कौन नहीं जानता है।





वे एम एस धोनी – MS Dhoni के नाम से मशहूर हैं उन्होनें क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है। और मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर सक्रिय है। छोटे से शहर से निकलकर एक महान क्रिकेटर का खिताब जीतने वाले एमएस धोनी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और काफी संघर्षों के बाद आज वे इस मुकाम पर पहुंचे और दुनिया के सामने उन्होनें अपनी एक अलग पहचान बनाई है।


महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस उनके खेल के साथ साथ उनके व्यवहार की वजह से भी बहुत पसंद करते है शायद यही वजह है कि 37 साल के धोनी आज भी जब मैदान पर उतरते है तो पूरा स्टेडियम खड़ा होकर धोनी – धोनी से उनका उत्साह बढ़ाने लगता है।

                                                  महेंद्र सिंह धोनी की जानकारी एक नज़र में



पूरा नाम (Name)महेन्द्र सिंह धोनी
जन्म (Born)7 जुलाई 1981
जन्मस्थान (Birthplace)रांची, बिहार, भारत
उपनाम (Nickname)माही
ऊंचाई (Height)5 फीट 9 इंच (1.75 मीटर)
पिता (Father)पान सिंह
माता (Mother)देवकी देवी
जीवनसाथी (Wife)साक्षी धोनी
बच्चे (Children)जीवा

                                             

महेंद्र सिंह धोनी की जीवन की कहानी

शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था लेकिन उनके क्रिक्रेट के प्रति सच्ची भावना और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होनें ये सफलता हासिल की है और आज वे भारत के दिग्गज क्रिक्रेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए यहां तक की भारतीय क्रिक्रेट टीम में उन्होनें अपनी कप्तानी से कई लोगों का दिल जीत लिया और टीम को अच्छा गाइडेंस भी दिया।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni ने अपने स्कूल टाइम से क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था लेकिन इंडियन टीम का हिस्सा बनने में उन्हें कई साल लग गए। लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी को हमारे देश की तरफ से खेलने का मौका मिला, तो इन्होनें इस मौके का बखूबी इस्तेमाल किया और धीरे-धीरे खुद को क्रिकेट की दुनिया में स्थापित कर लिया।

यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni की गिनती अब भारत के सर्वश्रेष्ठ किक्रेटरों में की जाती है जिन्होनें सीमित ओवरों में भी भारतीय टीम की अच्छा नेतृत्व किया। महेंद्र सिंह धोनी ने 11 सितंबर 2007 से 4 जनवरी 2017 तक भारतीय क्रिक्रेट टीम में कप्तानी निभाई और 2008 से 28 दिसंबर 2014 तक टेस्ट क्रिक्रेट टीम में कप्तान रहे।

साहसी और रोमांचक व्यवहार और यूनीक हेयरस्टाइल वाले महेंद्र सिंह धोनी भारत के एक लोकप्रिय क्रिकेटर और मार्केटिंग आइकन भी बन चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni  एक सफल आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं जिन्हें अपनी प्रतिभा पर थोड़ा भी घमंड नहीं हैं इसलिए वे भारत में चहेते क्रिकेटर भी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी उन कप्तानों में से एक हैं जिन्होनें जूनियर और इंडिया ए क्रिकेट टीमों के रैंकिंग में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। मिस्टर धोनी एक रोल-मॉडल और पिन-अप स्टार भी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का बचपन और शुरुआती जीवन


महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (जो कि अब झारखंड में शामिल हो गया है) में हुआ था, वे मूल रूप से उत्तराखंड के राजपूत परिवार के थे। उनके पिता, पान सिंह, मेकॉन (स्टील मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम) के रिटायर्ड कर्मचारी हैं, उन्होंने जूनियर प्रबंधन पदों में भी काम किया है। उनकी मां देवकी देवी एक हाउस वाइफ हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी और एक बड़ी बहन जयंती गुप्ता हैं। उनके भाई एक राजनेता है, जबकि उनकी बहन एक अंग्रेजी शिक्षक है।

उन्होंने झारखंड के रांची में श्यामाली में स्थित डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से अपनी पढ़ाई की। वे एक एथलेटिक छात्र थे, लेकिन शुरुआत में बैडमिंटन और फुटबॉल के खेल में उनकी ज्यादा रूचि थी। वह अपनी स्कूली फुटबॉल टीम के अच्छे गोलकीपर भी थे।

यह अच्छा  मौका था जब उनके फुटबॉल कोच ने उन्हें स्थानीय क्लब की क्रिकेट टीम के विकेटकीपर के रूप में भेजा दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सबको आर्कषित किया और 1995 से 1998 के दौरान कमांडो क्रिकेट क्लब टीम में नियमित विकेटकीपर के रूप में स्थायी स्थान हासिल किया।

महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे और 1 997-98 के दौरान उन्हें  विनो मांकड ट्रॉफी अंडर -16 चैम्पियनशिप टीम के लिए चुना गया। उन्होंने 10 वीं क्लास के बाद ही क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरु कर दिया था।

लेकिन क्रिकेट के लिए इस दिग्गज क्रिक्रेटर को अपनी पढ़ाई से समझौता करना पड़ा था इसलिए उन्होनें 12 वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

महेन्द्र सिंह का  करियर

f

         वन डे मैच में धोनी का शानदार प्रदर्शन

  • धोनी द्धारा खेले गए वन डे मैच – 318
  • कुल खेंली गईं इनिंग – 272
  • वन डे मैच में बनाए गए कुल रन – 9967
  • वन डे मैच में लगाए गए कुल चौके – 770
  • वन डे मैच में लगाए गए छक्के – 217
  • वन डे मैच में बनाए गए कुल शतक – 10
  • वन डे मैच में बनाए गए कुल दोहरे शतक – 0
  • वन डे मैच में बनाए गए कुल अर्ध शतक – 67

  • महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट मैच करियर 
  • धोनी द्धारा खेले गए कुल टेस्ट मैच – 90
  • कुल खेली गईं इंनिंग – 144
  • टेस्ट मैच में बनाए गए कुल रन – 4876
  • टेस्ट मैच में लगाए गए कुल चौके – 544
  • टेस्ट मैच में लगाए गए कुल छक्के – 78
  • टेस्ट मैच में बनाए गई कुल शतक – 6
  • टेस्ट मैच में बनाए गए कुल दोहरे शतक – 1
  • टेस्ट मैच में बनाए गए कुल अर्ध शतक – 33
महेंद्र सिंह धोनी का टी-20 करियर

  • धोनी द्धारा खेले गए कुल टी-20 मैच -89
  • कुल रन – 1444
  • कुल चौके – 101
  • कुल छक्के – 46
  • कुल शतक – 0
  • कुल अर्ध शतक – 2

महेंद्र सिंह धोनी का IPL करियर – MS Dhoni IPL Career

IPL के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni  को 5 मिलियन डॉलर यानि की 10 करोड़ रुपए में खरीदा था और वे इस दौरान सबसे महंगे खिलाड़ी भी थे। आपको बता दें कि इनकी कप्तानी के तहत चेन्नई सुपर किंग्स ने इस लीग के दो सीजन जीते थे। इसके अलावा भी इन्होनें साल 2010 के 20-20 की चैंपियंस लीग में भी अपनी टीम को जीत हासिल करवाने में काफी सहयोग दिया था।

आपको बता दें कि धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर किन्हीं कारणों की वजह से करीब 2 साल का बैन लग गया था जिसके बाद इन्हें IPL की दूसरी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने करीब 1.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी की करीब 12 करोड़ रुपए ऑफर किए थे। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनीने इस टीम के लिए मैच खेला था।

साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स पर लगा बैन खत्म हो गया था और इस सीजन में फिर चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी को अपनी टीम में शामिल कर लिया जिसके बाद धोनी ने इस टीम का नेतृत्व किया।

महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni पहले ऐसे विकटकीपर हैं जिन्होनें टेस्ट मैच में कुल 4 हजार रन बनाए थे इनसे पहले कभी किसी विकेट कीपर ने इतने रन नहीं बनाए थे। इस तरह धोनी ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड बना लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान कुल 27 टेस्ट मैच हुए थे जिसमें धोनी के नाम सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने नीचे लिखे गए वर्ल्ड कप जीते थे जिसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी पहले ऐसे कप्तान बन गए थे जिन्होनें सभी तरह के ICC टूर्नामेंट कप जीते थे।



ICC टूर्नामेंटकिस साल जीता कप
टी-20 वर्ल्ड कप2007
ODI वर्ल्ड कप2011
चैंपियंस ट्रॉफी2013

महेंद्र सिंह धोनीने अपनी कप्तानी के दौरान कुल 331 इंटरनेशनल मैच खेले हैं साथ ही ये पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होनें अपने करियर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ने 204 छक्के मारने का भी रिकॉर्ड बनाया है और वे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले क्रिकेटर के तौर पर भी मशहूर हैं यही नहीं कैप्टन के तौर पर सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का कीर्तिमान भी धोनी के नाम ही है।

महेंद्र सिंह धोनी को मिला सम्मान

  • महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को वन डे मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 6 मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार और 20 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिले हैं। उन्हें अपने पूरे करियर में टेस्ट में 2 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिले हैं।
  • साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारत सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया। ये पुरस्कार खेल की दुनिया में दिया जाने वाले सर्वश्रेष्ठ सम्मान है।
  • साल 2008 और 2009 में महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को ICC, ODI आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर का नाम दिया गया है। उन्होंने इसे 2008 से 2014 तक लगातार 7 सालों तक आईसीसी विश्व ओडीआई इलेवन टीम भी बनाया। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को साल 2009, 2010 और 2013 में में आईसीसी विश्व टेस्ट इलेवन टीम में भी शामिल किया गया था।
  • साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी – MS Dhoni को डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद डॉक्टरेट की डिग्री भी दी गई थी।
  • धोनी को साल 2009 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी नवाजा गया था।
  • इसके साथ ही धोनी को 2 अप्रैल, 2018 को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
  • महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni महान क्रिकेटर कपिल देव के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होनें इंडियन आर्मी का भी सम्मान पद मिला है।
  • साल 2011 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में धोनी का नाम लिखा गया था।
  • महेन्द्र सिंह धोनी साल 2012 में दुनिया के सबसे कीमती खिलाड़ियों में 16वें नंबर पर हैं।
  • जून, 2015 में फोर्ब्स ने धोनी को सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में 23 वें नंबर पर रखा और इस लिस्ट के अनुसार उनकी कमाई 31 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही।

                                            

Comments

Popular posts from this blog

God father of cricket