The captain cool of indian cricket
महेंद्र सिंह धोनी भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय है ये बात सभी जानते है। और पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित दुनियाभर से सबसे ज्यादा प्यार मिला वो है महेंद्र सिंह धोनी। आज महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni को अच्छे किक्रेटर के रूप में कौन नहीं जानता है। वे एम एस धोनी – MS Dhoni के नाम से मशहूर हैं उन्होनें क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है। और मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर सक्रिय है। छोटे से शहर से निकलकर एक महान क्रिकेटर का खिताब जीतने वाले एमएस धोनी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किय...